सीबीएसई पोर्टल पर साइबर हमला हुआ: सूत्र
सीबीएसई पोर्टल पर साइबर हमला हुआ: सूत्र
नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल की भुगतान प्रणाली पर ‘साइबर हमला’ हुआ और लगभग 50 छात्रों ने अनधिकृत रूप से पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक सूत्र ने बताया, ‘पोर्टल पर कुछ लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। पेमेंट गेटवे एचडीएफसी से संबंधित था… लगभग 50 बच्चों ने पहुंच हासिल कर ली।’
सूत्रों के अनुसार, इस समस्या के कारण पोर्टल पर शुल्क की राशि असामान्य दिखाई देने लगी और कई मामलों में देय राशि लगभग एक रुपये से लेकर लगभग 67,000-68,000 रुपये तक घटती-बढ़ती रही।
सूत्र ने बताया, ‘मुझे लगता है कि मजाक में या दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह किया गया, शुल्क की राशि कभी एक रुपये तो कभी 67-68,000 रुपये दिखाई गई। इस तरह लगभग 50 बच्चे ऐसे थे जिनके मामलों में राशि बदल गई थी।’
यह गड़बड़ी पोर्टल के लाइव होने के समय ही सामने आई।
सूत्र ने बताया, ‘मुझे लगता है कि पोर्टल कुछ समय से काम नहीं कर रहा था। 50 बच्चों के पेमेंट से संबंधित कुछ समस्याएं थीं और उन्होंने सिस्टम में हेराफेरी की।’
भाषा राखी वैभव
वैभव

Facebook


