द्रमुक के पूर्व मंत्री पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सीसीबी ने चेन्नई में पांच परिसर में तलाशी ली

द्रमुक के पूर्व मंत्री पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सीसीबी ने चेन्नई में पांच परिसर में तलाशी ली

द्रमुक के पूर्व मंत्री पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में सीसीबी ने चेन्नई में पांच परिसर में तलाशी ली
Modified Date: September 29, 2026 / 10:09 pm IST
Published Date: September 29, 2026 10:09 pm IST

चेन्नई, 29 सितंबर (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी और अन्य के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को चेन्नई स्थित पांच परिसर की एक साथ तलाशी ली और एक लैपटॉप तथा 44 दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह तलाशी केंद्रीय अपराध शाखा की ओर से 16 सितंबर, 2026 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ली गई।

यह प्राथमिकी पूर्व मंत्री के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में दर्ज की गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ताओं को पहले ऐसे सुराग मिले थे, जिनसे संकेत मिलता है कि जांच के दायरे में आए लेन-देन से कथित तौर पर 30 से अधिक लोग जुड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर सीसीबी-प्रथम के एक निरीक्षक के नेतृत्व में कुल पांच टीम ने मंगलवार तड़के शहर के पांच परिसर में तलाशी ली।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में