टाला जाए जनगणना और NPR सर्वे, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग

टाला जाए जनगणना और NPR सर्वे, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग

टाला जाए जनगणना और NPR सर्वे, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 20, 2020 1:25 pm IST

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर कई तरह के दिशानिर्देश एक के बाद एक जारी कर रहे हैं। कोरोना के कारण बिगड़ते हालातों के बीच कई बड़े आयोजनों को स्थगित किया गया है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जनगणना और NPR सर्वे नहीं कराए जाने की मांग की है।

Read More News: आगामी आदेश तक बंद रहेंगे राजधानी की शराब दुकानों के अहाते, जिला कलेक्टर ने जा.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिट्ठी लिखकर अपनी बात रखी है। मुख्यमंत्री ने चिट्ठी के जरिए कहा कि ‘गृह मंत्रालय ने जनगणना 2021 और NPR की अपडेटिंग देश भर में कराने के लिए अधिसूचना जारी की है। राज्यों को घरों की लिस्टिंग, घर-घर जनगणना और NPR अपडेटिंग के पहले चरण को पूरा करने के लिए शेड्यूल दिए गए हैं। ये काम इस साल 1 अप्रैल और 30 सितंबर के बीच होना है।’

Read More News: Coronavirus: कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुईं थी पूर्व सीएम,..

बता दें कि इस समय राज्य प्रशासन से जुड़ी पूरी मशीनरी कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटी है। ऐसे में जनगणना और NPR से जुड़े सर्वे की गतिविधियां शुरू होने से फील्ड वर्कर्स और लोगों को जोखिम हो सकता है।

सीएम पटनायक ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि गणना करने वाले और सुपरवाइजर, कुल 30 लाख लोग देश में पहले चरण में घर घर जाकर डेटा इकट्ठा करेंगे। इससे पहले ट्रेनिंग, जागरूकता अभियान और संबंधित गतिविधियां जैसी गतिविधियां चलेंगी। बता दें कि देश में हर दिन कोरोनो के नए मरीज मिल रहे हैं।

Read More News: विधायकों के इस्तीफे पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- ऐसे नेताओं को तो ब.

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना की चपेट में आए चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते राज्य सरकारें ऐतिहातन के तौर पर एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रही है। ताजे आंकड़ों के अनुसार 233 लोग कोरोना से संक्रमित है, इनमें 32 विदेशी नागरिक है। जबकि 23 लोग बिल्कुल ठीक होकर घर जा चुके है।

Read More News: कोरोना वायरस: रजिस्ट्री का काम बंद, संयुक्त महानिरीक्षक पंजीयक ने ज…


लेखक के बारे में