BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 15 अगस्त तक होगा महंगाई भत्ते का ऐलान!.. एक जुलाई से माना जाएगा प्रभावी

महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को मुद्रास्फीति की भरपाई करने और बढ़ती जीवन-यापन लागतों के अनुरूप उनका वेतन सुनिश्चित करने के लिए दिया जाने वाला एक वित्तीय लाभ है।

DA increase will be announced by August 15

DA increase will be announced by August 15

satya prakash
Published: 11 Aug 2025 | 5:34 pmModified: 11 Aug 2025 | 5:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. 15 अगस्त तक DA बढ़ोतरी का हो सकता ऐलान।
  2. जुलाई से प्रभावी, 50 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित।
  3. 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज हो सकती।

DA increase will be announced by August 15: नई दिल्ली: केंद्र सरकार के तरह सेवारत लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी पूर्व कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक़ केंद्र की मोदी सरकार 15 अगस्त 2025 तक महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। यह डीए वर्ष के दूसरे छमाही के लिए होगा। ऐसे में इसका ऐलान भले ही अगस्त या सितम्बर में हो लेकिन इसे जुलाई महीने से प्रभावी माना जाएगा। केंद्रीय सेवा के तहत रेलवे, कोल कंपनी जैसी सस्थाओं के कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि, स्वतंत्रता दिवस के बाद 8वें वेतन आयोग के गठन प्रक्रिया में भी तेजी लाइ जा सकती है।

READ MORE: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: होनहार बेटियों को IBC24 ने दिया स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, चेयरमैन सुरेश गोयल ने कहा- बेटियों के सपनों, मेहनत और अटूट आत्मविश्वास का उत्सव है यह कार्यक्रम

50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को फायदा

बता दें कि, 7वें वेतन आयोग का समयकाल इसी साल के आखिर यानी 31 दिसंबर 2025 को खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 8वें पे कमीशन की ओर हैं। देशभर में करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और लगभग 62 लाख पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन अभी तक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इस वजह से इसकी प्रक्रिया में देरी हो रही है। लेकिन माना जा रहा है कि अब इसकी दिशा में तेजी से कदम लिया जाएगा।

50 प्रतिशत के पर पहुंचा भत्ता

DA increase will be announced by August 15: सरकारी नौकरी की सैलरी सिर्फ बेसिक वेतन तक सीमित नहीं होती। इसमें DA यानी महंगाई भत्ता, HRA यानी हाउस रेंट अलाउंट और TA ट्रैवल अलाउंस जैसे कई भत्ते मिलते हैं। आज के समय में ये भत्ते कुल सैलरी का करीब 50% हिस्सा बन चुके हैं।

गौरतलब है कि, मौजूदा छमाही के लिए पहले महंगाई भत्ते का ऐलान इसी साल के मार्च में किया गया था। सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 2 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसके साथ ही कुल महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया था।

READ ALSO: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: निरंतर मेहनत से वैदेही मंडलोई ने जिले में किया टॉप, अब IAS अधिकारी बनने की चाह, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित

क्या होता है महंगाई भत्ता?

बता दें कि, महंगाई भत्ता (डीए) सरकारी कर्मचारियों को मुद्रास्फीति की भरपाई करने और बढ़ती जीवन-यापन लागतों के अनुरूप उनका वेतन सुनिश्चित करने के लिए दिया जाने वाला एक वित्तीय लाभ है। जहाँ मूल वेतन हर 10 साल में वेतन आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है, वहीं डीए कर्मचारियों को मुद्रास्फीति का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए समय-समय पर समायोजन सुनिश्चित करता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Central government will announce DA for government employees by August 15

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm