Chhattisgarh Sharab Dukan Band: सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, इतने दिनों तक नहीं होगी बिक्री, इस वजह से जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, इतने दिनों तक नहीं होगी बिक्री, Chhattisgarh Sharab Dukan Band
अंबिकापुर। Chhattisgarh Sharab Dukan Band छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन दिनों के लिए क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13, 14 और 15 फरवरी को रोपाखार मैनपाट में संचालित एफएल-1 घघ-कम्पोजिट (कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान रोपाखार) को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवधि में मदिरा के विक्रय, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम साय करेंगे शुभारंभ
Chhattisgarh Sharab Dukan Band छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ कहे जाने वाले मैनपाट में यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कला-संस्कृति की प्रस्तुति और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने महोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण
महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस दौरान फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल है।
यह भी पढ़ें
- Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की इस मशहूर एंकर का निधन.. सोशल-मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि.. हर घर के लिए था जाना-पहचाना चेहरा
- Spyware: कॉल, चैट, लोकेशन… कुछ भी नहीं सेफ! नया स्पाईवेयर चुपचाप कर रहा है सब कुछ ट्रैक! जानिए कैसे रहें सुरक्षित
- Arshad Madni Vande Mataram: “मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है”.. ‘वंदे मातरम’ गीत की अनिवार्यता पर भड़के जमीयत नेता मौलाना अरशद मदनी..
- Son Killed Mother: दूसरी पत्नी नहीं करती थी पसंद, तो बेटे ने मां को दिखाया यमलोक का रास्ता, उसके बाद की कहानी पढ़कर रह जाएंगे दंग…
- Kin Logo Ko Nariyal Pani Nahi Pina Chahiye: इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान
- Mahashivratri 2026: समुद्र मंथन से आगे की कहानी… दक्ष के श्राप ने कैसे चंद्रमा को पहुंचाया शिव के सिर तक?

Facebook


