केंद्र ने गोवा में शहरी वनों के विकास के लिए छह करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी

केंद्र ने गोवा में शहरी वनों के विकास के लिए छह करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी

केंद्र ने गोवा में शहरी वनों के विकास के लिए छह करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी
Modified Date: July 14, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: July 14, 2026 12:47 pm IST

पणजी, 14 जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार ने गोवा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमो वन योजना’ के लिए छह करोड़ रुपये तक की सहायता मंजूर की है। बढ़ते तापमान से निपटने और जलवायु के प्रभावों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए इस योजना के तहत समर्पित हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राणे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य के नगर क्षेत्रों में शहरी वनों के विकास की योजना को अत्यंत बढ़ावा मिला है। केंद्र सरकार ने ‘नमो वन योजना’ के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण ने ‘नगर आरोग्य मिशन फॉर ऑक्सीजन’ (नमो) वन योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में शहरी स्थानीय निकाय और राज्य सरकारें शहरों और कस्बों में वन विकसित कर सकेंगी।

राणे ने कहा कि यह योजना गोवा की हाल में घोषित शहरी वानिकी पहल को समर्थन देगी। वन विभाग और शहरी विकास विभाग मिलकर शहरी क्षेत्रों में पर्यावरणीय स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए हरित क्षेत्र विकसित करेंगे।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में