खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
Modified Date: March 4, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: March 4, 2026 10:58 pm IST

बेंगलुरु, चार मार्च (भाषा) कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने हाल ही में शहर में बिना अनुमति ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए प्रदर्शन आयोजित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए दो मार्च को रिचमंड टाउन में बड़ी संख्या में शिया मुसलमान एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदर्शन किया।

परमेश्वर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय के एक वर्ग ने खामेनेई को अपना धार्मिक नेता माना है। उनके निधन पर स्वाभाविक रूप से उन्हें दुख हुआ और उन्होंने इसे व्यक्त भी किया। लेकिन यह देश के कानून के दायरे में होना चाहिए था। उन्होंने जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी थी और न ही कोई अनुमति दी गई थी।’’

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “उन्होंने जुलूस निकालने पर जोर दिया। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। आने वाले दिनों में हम उन्हें किसी भी तरह का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं देंगे। अदालत के आदेश हैं कि शहर में कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकता। जरूरत पड़ने पर इसे फ्रीडम पार्क में किया जा सकता है। सरकार अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन कर रही है।”

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में