मुख्य सचिव से मारपीट केस में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

Ads

मुख्य सचिव से मारपीट केस में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

  •  
  • Publish Date - June 28, 2018 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ सीएम के घर मारपीट के मामले में दोनों के ख़िलाफ़ अगले महीने चार्जशीट दायर करेगी। दोनों पर साज़िश के आरोप के तहत चार्जशीट दायर की जाएगी।

बताया जा रहा है कि केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ 7 धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चार्जशीट में न केवल इन दोनों के नाम होंगे बल्कि इनके साथ 11 अन्य विधायकों के भी नाम होंगे। सूत्रों की मानें तो पुलिस कई लोगों के बयान और मिले सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें : सरोज पांडेय का दावा- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या

बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही मुख्यमंत्री केजरीवाल और डिप्‍टी सीएम सिसोदिया से पूछताछ कर चुकी है। आरोप है कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास पर 19 फरवरी की बैठक के दौरान हमला किया गया था।

वेब डेस्क, IBC24