भारत-बांग्लादेश सीमा पर चेन्नई का एक व्यक्ति गिरफ्तार, 99 लाख रुपये का सोना बरामद

भारत-बांग्लादेश सीमा पर चेन्नई का एक व्यक्ति गिरफ्तार, 99 लाख रुपये का सोना बरामद

भारत-बांग्लादेश सीमा पर चेन्नई का एक व्यक्ति गिरफ्तार, 99 लाख रुपये का सोना बरामद
Modified Date: February 21, 2025 / 07:58 pm IST
Published Date: February 21, 2025 7:58 pm IST

कोलकाता, 21 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पेट्रापोल जांच चौकी पर एक व्यक्ति के पास से 99 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बल ने बताया कि आरोपी अपने गुदा नली में सोना छिपाकर इसकी तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।

बल ने बताया कि जब मेटल डिटेक्टर से उसके शरीर में धातु होने का पता चला तो उसे पकड़ लिया गया।

बल ने बताया कि गहन पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने स्वीकार किया कि उसने अपनी गुदा नली के अंदर बेलनाकार आकार में सोने के तीन टुकड़े छिपा रखे थे। उसके पास से 1.13 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

बयान में कहा गया कि चेन्नई निवासी आरोपी को बांग्लादेश के एक तस्कर ने यह सोना दिया था, जिसे कोलकाता में एक व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसके बदले में आरोपी को 10 हजार रुपये दिये गये थे।

इसमें बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया है।

भाषा

प्रीति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में