प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय; बस्तर के विकास पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से मिलेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय; बस्तर के विकास पर होगी चर्चा
नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे तथा ‘‘नक्सलवाद के बाद के परिदृश्य’’ में बस्तर क्षेत्र के लिए एक व्यापक विकास योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इन उच्चस्तरीय बैठकों का मुख्य उद्देश्य नक्सलवाद का प्रभाव घटने के बाद क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए एक रूपरेखा तैयार कर बस्तर के भविष्य को आकार देना होगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसे जाने के बाद, अब ध्यान इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में एकीकृत करने पर केंद्रित हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बुनियादी ढांचे के विस्तार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने और आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत कर सकते हैं।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


