छत्तीसगढ़: प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने महिला की हत्या की, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने महिला की हत्या की, गिरफ्तार
भिलाई, 11 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में दुर्ग ज़िले के भिलाई में प्रस्ताव ठुकराए जाने पर एक महिला की हत्या करने के आरोप में 24 साल के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बालोदाबाज़ार ज़िला निवासी आरोपी लकेश्वर साहू उर्फ पिंटू को अपराध के 24 घंटे के भीतर वैशाली नगर पुलिस और अपराध रोध एवं साइबर इकाई ने गिरफ़्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि पिंटू पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था और जब उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया, तो वह हमला करने के लिए रायपुर से भिलाई तक एक धारदार हथियार लेकर गया।
बहस के बाद उसने कथित तौर पर महिला का गला घोंट दिया और फिर हथियार से कई वार किए।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पकड़े जाने से बचने के लिए उसने कई परत वाले कपड़े पहने थे और बाद में उन कपड़ों तथा जूतों को नदी में फेंक दिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोटरसाइकिल ज़ब्त कर ली गई है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’’
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


