नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस जस्टिस रंजन गोगोई होंगे। नियमों के मुताबिक सबसे वरिष्ठ जज ही मुख्य न्यायाधीश होते हैं। जस्टिस गोगोई के नाम की सिफारिश मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा भेजेंगे। जस्टिस गोगोई मुख्य न्यायाधीश के रूप में 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि अगले दो हफ्ते के अंदर सरकार के अनुरोध पर राष्ट्रपति सचिवालय जस्टिस गोगोई को अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए नामांकित कर देगा। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।
बता दें कि वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस गोगोई मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के बाद सबसे ऊपर हैं। जस्टिस गोगोई। 12 फरवरी 2011 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने। 23 अप्रैल 2012 को वह सुप्रीम कोर्ट में आए। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस गोगोई का कार्यकाल एक साल, एक महीने और 14 दिन का होगा। वे 17 नवंबर 2019 को रिटायर होंगे।
यह भी पढ़ें : जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन
जस्टिस रंजन गोगोई असम से हैं और। अगर वे चीफ जस्टिस बनते हैं तो वह भारत के पूर्वोत्तर राज्य से इस शीर्ष पद पर काबिज होने वाले पहले जस्टिस होंगे। जस्टिस गोगोई ने गुवाहाटी हाई कोर्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पिता केशब चंद्र गोगोई असम के मुख्यमंत्री रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24