प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने तीन मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने तीन मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने तीन मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई
Modified Date: November 9, 2023 / 05:12 pm IST
Published Date: November 9, 2023 5:12 pm IST

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई।

तीनों न्यायाधीशों ने उच्चतम न्यायालय परिसर में एक समारोह में अन्य न्यायाधीशों, वकीलों और अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शपथ ली।

तीन न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीश की संख्या पूर्ण यानी 34 हो गई है।

इससे पहले आज दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की घोषणा की।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने छह नवंबर को उनके नामों की सिफारिश की थी।

उच्चतम न्यायालय में पिछली बार न्यायाधीशों की संख्या इस साल फरवरी में पूर्ण हुई थी जब न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति प्रदान कर शीर्ष अदालत में नियुक्त किया गया था।

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में