चार उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए मुख्य न्यायाधीश

चार उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए मुख्य न्यायाधीश

चार उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए मुख्य न्यायाधीश
Modified Date: February 12, 2023 / 01:07 pm IST
Published Date: February 12, 2023 1:07 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) चार उच्च न्यायालयों में रविवार को मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।

गुजरात उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गिरिधर गोकानी को इसका मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उन्हें शुक्रवार को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था जबकि इसके मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में नियुक्त कर दिया गया।

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संदीप मेहता को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में