पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: January 1, 2021 6:42 am IST

चंडीगढ़, एक जनवरी (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘ ‘ मैं आपको और आपके परिवार को नव वर्ष 2021 की शुभकामनाएं देता हूं। वाहेगुरु आप सभी को स्वस्थ और खुश रखें तथा कोविड-19 से लड़ने की शक्ति प्रदान करें। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे जीवन में 2021 शांति लाए। कोविड-19 की वजह से हमने जो समय गंवाए हैं, उसकी भरपाई के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।’’

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने नए साल के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हुए हैं लेकिन अब भी एहतियात बरतने की जरूरत है।

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘ यह साल आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और तरक्की लेकर आए।’’

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने भी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

भाषा स्नेहा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में