केरल में कोबरा सांप के काटने से एक बच्चे की मौत

Ads

केरल में कोबरा सांप के काटने से एक बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 03:32 PM IST

कासरगोड़ (केरल), 30 अप्रैल (भाषा) जिले के पश्चिम एलेरी में सांप के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती चार वर्षीय बच्ची ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान एलेरीथट्टु निवासी शरत और अजिता की पुत्री रितु के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 27 अप्रैल को हुई जब रितु एक रिश्तेदार के घर के आंगन में दोस्तों के साथ खेल रही थी और गेंद लुढ़ककर एक बिल के पास चली गयी, जहां एक कोबरा नाग छिपा हुआ था।

जब बच्ची गेंद वापस लेने गयी तो सांप ने उसे काट लिया।

पुलिस ने बताया की बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और सांप को मारने के बाद बच्ची को पास के अस्पताल ले गए।

विषरोधी दवा की अनुपलब्धता के कारण उसे पड़ोसी जिले कन्नूर के परियारम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रितु की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उसकी (बच्ची) मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।

पिछले 10 दिनों में केरल में सांप के काटने से तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा मनीषा

मनीषा