खेलते समय सीवर गिर कर बच्चे की मौत

खेलते समय सीवर गिर कर बच्चे की मौत

खेलते समय सीवर गिर कर बच्चे की मौत
Modified Date: February 9, 2024 / 10:26 pm IST
Published Date: February 9, 2024 10:26 pm IST

जींद, नौ फरवरी (भाषा) हरियाणा के जींद में स्थित एकलव्य स्टेडियम के निकट खेलते समय सीवर में गिर कर डूबने से बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि सीवर पर ढक्कन नही था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की पहचान जयदेव (4) के तौर पर की गयी है, उसके पिता स्टेडियम के निकट झुग्गी में रहते हैं।

जयदेव के पिता राजू ने आरोप लगा कि संबंधित विभाग तथा ठेकेदार की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। सिविल लाईन थाना पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में