केरल में रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

केरल में रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत

केरल में रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत
Modified Date: August 20, 2026 / 01:40 pm IST
Published Date: August 20, 2026 1:40 pm IST

पलक्कड़ (केरल), 20 अगस्त (भाषा) पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यहां कोट्टायी के एक निजी रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में दुर्घटनावश गिरने के बाद पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान रिहान अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम उस समय हुई जब रिहान अपने परिवार के साथ रिजॉर्ट आया था और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह दुर्घटनावश फिसलकर पूल के गहरे हिस्से में गिर गया।

उन्होंने बताया कि बच्चे को पानी से बाहर निकालकर तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने बताया कि कोट्टायी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में