व्यक्तियों का शुद्धिकरण पाप, किताबों का संघीकरण अभिशाप: कांग्रेस
व्यक्तियों का शुद्धिकरण पाप, किताबों का संघीकरण अभिशाप: कांग्रेस
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा 11वीं और 12वीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की पाठ्यपुस्तक तैयार करने वाली टीम के पुनर्गठन को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किताबों का “संघीकरण” किया जा रहा है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, “व्यक्तियों का शुद्धिकरण पाप है, किताबों का संघीकरण अभिशाप है।”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा में कहा था कि शिक्षा व्यवस्था में तीन प्रमुख बीमारियां निजीकरण, केंद्रीकरण और संघीकरण हैं।
रमेश ने कहा, “जो एनसीईआरटी ने किया है, वह हम पिछले 12 साल में देख रहे हैं। एक तरफ व्यक्तियों का शुद्धिकरण करवाया जा रहा है और किताबों का संघीकरण करने की कोशिश की जा रही है।”
एनसीईआरटी ने 11वीं और 12वीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की पाठ्यपुस्क तैयार करने वाली टीम का पुनर्गठन किया है।
एनसीईआरटी ने यह कदम पाठ्यपुस्क में सांस्कृतिक जड़ों, भारतीय ज्ञान प्रणालियों और समावेशिता को शामिल करने के मकसद से उठाया है। नयी टीम में शामिल कम से कम चार सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं।
भाषा हक प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


