चिराग दिल्ली में बच्चा माइक्रोवेव में मृत पाया गया

Ads

चिराग दिल्ली में बच्चा माइक्रोवेव में मृत पाया गया

  •  
  • Publish Date - March 21, 2022 / 08:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली इलाके में सोमवार को दो महीने का एक बच्चा माइक्रोवेव ओवन में मृत पाया गया। यह जानकारी यहां पुलिस ने दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बी. मैरी जैकर ने कहा कि पुलिस को शाम 5 बजे एक अस्पताल से सूचना मिली कि दो महीने का एक बच्चा माइक्रोवेव ओवन के अंदर मृत पाया गया है। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी ने शिशु को ओवन के अंदर देखा।

जयकर ने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।

भाषा अमित नरेश

नरेश