Bajaj Auto Ltd Share Price: बाजार में हर तरफ बिकवाली के बीच Bajaj Auto ने रच दिया इतिहास! बनाया 52 सप्ताह का नया हाई, निवेशकों की हुई चांदी ही चांदी!

Ads

Bajaj Auto Ltd Share Price: बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45.9% की बढ़त के साथ 3,225.63 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और कंपनी का शेयर 5.72% चढ़कर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। (NSE: BAJAJ-AUTO, BSE: 532977)

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 02:20 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 02:20 PM IST

(Bajaj Auto Ltd Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 52 सप्ताह के नए हाई ₹10,999 पर पहुंचा
  • शेयर पहली तिमाही में 45.9% बढ़ा नेट प्रॉफिट
  • कुल बिक्री 29% और निर्यात 54% बढ़ा

नई दिल्ली: Bajaj Auto Ltd Share Price: शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा गिरकर करोबार करता नजर आया। इसके बावजूद बजाज ऑटो के शेयर (Bajaj Auto Ltd Share Price) में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। मजबूत खरीदारी के चलते कंपनी का शेयर 5% से अधिक उछलकर 10,999 रुपये के 52 सप्ताह के नए उच्च शिखर (Bajaj Auto Ltd Share Price Hike) पर पहुंच गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी के पहली तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे रहे। जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।

पहली तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा

बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जो उम्मीद से बेहतर रहे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 45.9% बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपये हो गया। वहीं परिचालन से होने वाली कुल आय भी 65% की बढ़त के साथ 21,688.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। इस दौरान नेट प्रॉफिट 42.3% बढ़कर 2,982.84 करोड़ रुपये रहा, जबकि परिचालन राजस्व 37% बढ़कर 17,243.72 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA भी 45% बढ़कर 3,595.6 करोड़ रुपये पहुंचा और EBITDA मार्जिन 19.7% से बढ़कर 21% हो गया।

बिक्री और निर्यात में शानदार बढ़ोतरी

कंपनी ने अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन का श्रेय मजबूत बिक्री और घरेलू के साथ-साथ विदेशी बाजारों में बढ़ती मांग को दिया है। बजाज ऑटो के पेट्रोल (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दोनों सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। पहली तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 29% बढ़कर 14.38 लाख यूनिट तक पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 11% बढ़ी, जबकि निर्यात में 54% की शानदार छलांग दर्ज की गई। दोपहिया और तीनपहिया दोनों श्रेणियों में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा।

शेयर ने निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

बजाज ऑटो का शेयर (Bajaj Auto Ltd Share Price) पिछले एक साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगस्त 2025 में बने 7,879.45 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर से यह करीब 39.59% चढ़ चुका है। पिछले एक महीने में शेयर लगभग 6%, तीन महीने में 12% से ज्यादा और छह महीने में करीब 15% मजबूत हुआ है। वहीं, अगर लंबी अवधि की बात करें तो पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने करीब 180% का शानदार रिटर्न दिया है।

Bajaj Auto Ltd – शेयर अपडेट (22 जुलाई 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी Bajaj Auto Ltd
मौजूदा शेयर भाव ₹ 10,972.00
दिनभर की तेजी +₹568.50 (+5.46%)
अपडेट समय 22 जुलाई, 1:38 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 10,610.00
दिन का उच्चतम स्तर ₹ 10,999.00
दिन का न्यूनतम स्तर ₹ 10,575.00
मार्केट कैप ₹3.06 लाख करोड़
P/E रेशियो 28.6
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹ 10,999.00
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 7,858.50
डिविडेंड यील्ड 1.37%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 37.58

ब्रोकरेज की राय

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद कई विशेषज्ञ कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने बजाज ऑटो पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 12,096 रुपये का लक्ष्य दिया है जो मौजूदा स्तर से अच्छी बढ़त को दर्शाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की नई मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की रणनीति आने वाले समय में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगी। मजबूत बिक्री, बढ़ता निर्यात और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन कंपनी के लिए आगे भी सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

बजाज ऑटो के शेयर में आज तेजी क्यों आई?

कंपनी के पहली तिमाही के मजबूत वित्तीय नतीजों और रिकॉर्ड मुनाफे के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

बजाज ऑटो का शेयर आज किस स्तर तक पहुंचा?

शेयर 5% से अधिक की तेजी के साथ ₹10,999 के 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट कितना रहा?

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 45.9% बढ़कर ₹3,225.63 करोड़ रहा।

बजाज ऑटो के शेयर पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹12,096 का टार्गेट प्राइस दिया है।