चीन के 54 और एप्स बैन, चोरी-छिपे विदेश भेज रहे थे भारतीय यूजर्स की डाटा, देखें पूरी लिस्ट
54 more apps banned of china : बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं..
नई दिल्ली। चीन की एक और बड़ी चालाकी बेनकाब हुई है। वहीं इसका खुलासा होने के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है। मोदी सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए चीन के 54 और एप्स को बैन कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने 54 चीनी एप बैन कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल कल बुंदेलखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार, आज झांसी में करेंगे विश्राम
बता दें कि मोदी सरकार ने इससे पहले भी चीन के 224 एप्स को बैन किया था। जून 2020 में चीन और भारत के बीच सीमा विवाद के बाद मोदी सरकार ने एप्स को बैन कर मुहंतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद भी चीन की चलाकी पर लगाम नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: 109 साल बाद किया गया शहीद लागुड़ नगेसिया की अस्थियों का अंतिम संस्कार, जानिए कौन थे ये शख्स
एक बार फिर चोरी-छिपे एप्स के जरिए भारतीय यूजर्स की डाटा भेजने का खुलासा होने के बाद 54 एप्स की सूची बनने के बाद बैन कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बरगी नहर परियोजना हादसा! 24 घंटे रेस्क्यू कर 7 लोगों को निकाला सुरक्षित, अभी भी फंसे हुए हैं दो मजदूर
देखें लिस्ट
![]()
कौन-कौन हैं लिस्ट में
चीन के जिन एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें Sweet Selfie HD, Beauty Camera – Selfie Camera, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Arena, AppLock और Dual Space Lite शामिल हैं। सबसे पहले जून, 2020 में केंद्र सरकार ने 59 एप्स को बैन किया था। तब सरकार ने TikTok, UC Browser, Shareit, WeChat जैसे एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद उसी साल सितंबर में 118 ऐप बैन किए गए थे। फिर नवंबर, 2020 में सरकार ने 43 चीनी एप बैन किए थे।
यह भी पढ़ें: रास नहीं आई दलित की शादी की डीजे की गूंज, परिवार वालों से की मारपीट, फेंक दिया रसोई का सामान

Facebook


