चौबे और यादव पीटीआई फेडरेशन के क्रमश: अध्यक्ष और महसचिव निर्वाचित हुए

चौबे और यादव पीटीआई फेडरेशन के क्रमश: अध्यक्ष और महसचिव निर्वाचित हुए

चौबे और यादव पीटीआई फेडरेशन के क्रमश: अध्यक्ष और महसचिव निर्वाचित हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 21, 2022 2:42 pm IST

जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) भुवन चौबे और एमएस यादव प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के पत्रकार और गैर पत्रकारों के संगठन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पीटीआई इम्प्लॉईज यूनियन के क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित हुए हैं।

दोनों पदाधिकरियों का निर्वाचन 20 अप्रैल को शुरू हुई फेडरेशन की आम सभा की दो दिवसीय बैठक में हुआ।

इस बैठक का उद्घाटन राजस्थान के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री महेश जोशी और राजस्थान सामाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने बुधवार को किया।

मोहम्मद सलीमुद्दीन को संगठन का उपाध्यक्ष, ओजे रामा और सैयद लतीफुद्दीप को सहायक महासचिव और गोपाल जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

फेडरेशन के कार्यकारी निकाय के लिए 17 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है।

भाषा धीरज मनीषा प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में