राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से कम होने के आसार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से कम होने के आसार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से कम होने के आसार
Modified Date: September 29, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: September 29, 2026 12:39 pm IST

जयपुर, 29 सितंबर (भाषा) राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी मंगलवार से कम होने के आसार हैं जिससे बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, राज्य के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार से धीरे-धीरे कम होने के आसार। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।

मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीकर, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, करौली, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 52.0 मिलीमीटर बारिश फागी (जयपुर) में दर्ज की गई।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में