कर्नाटक : पिकअप ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल
कर्नाटक : पिकअप ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल
मंगलुरु (कर्नाटक), 29 सितंबर (भाषा) विटला पुलिस थाना अंतर्गत मणि गांव में हलिरा के निकट मंगलुरु-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप ट्रक और एक कार के बीच टक्कर में कार सवार 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार को उस समय घटी जब मंगलुरु से बेंगलुरु की तरफ जा रहे पिकअप ट्रक से आगे चल रही एक कार ने वापस मंगलुरु की तरफ जाने के लिए कथित तौर पर अचानक यू टर्न ले लिया जिससे पीछे से आ रहा पिकअप ट्रक, कार से टकरा गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे और उन्होंने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इलाज के दौरान 67 वर्षीय नबीसा की मृत्यु हो गई, जबकि कार के ड्राइवर अकबर अली, यात्री मैमूना, शमा और जुबैर का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में पिकअप ड्राइवर पलानीस्वामी भी घायल हुआ है।
विटला पुलिस थाना में पलानीस्वामी की शिकायत पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं राजेंद्र
मनीषा
मनीषा

Facebook


