क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में कमाए 47.03 करोड़ रुपये

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में कमाए 47.03 करोड़ रुपये

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में कमाए 47.03 करोड़ रुपये
Modified Date: July 19, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: July 19, 2026 1:46 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत के सिनेमाघरों से 47.03 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस, टॉम हॉलैंड ने टेलीमेकस, जेंडाया ने एथेना, रॉबर्ट पैटिनसन ने एंटिनस, लुपिता न्योंगो ने हेलन ऑफ ट्रॉय एवं क्लाइटेमनेस्ट्रा, ऐन हैथवे ने पेनेलोप और चार्लीज थेरॉन ने कैलिप्सो सहित कई अहम किरदार निभाए हैं।

फिल्म शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हुई।

फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत के सिनेमाघरों से 20.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अगले दिन इसने 26 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। दुनियाभर के सिनेमाघरों से फिल्म की कमाई का आंकड़ा 20 करोड़ डॉलर को पार कर गया है।

‘द ओडिसी’ की कहानी यूनानी राजा ओडिसियस (मैट डेमन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ‘ट्रॉजन वॉर’ के बाद अपने घर लौटने के लिए 10 साल की बेहद खतरनाक यात्रा पर निकलता है।

ओडिसियस इस दौरान प्रतिशोध लेने पर आमादा देवताओं, समुद्री राक्षसों और मायावी स्त्रियों जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी पत्नी पेनेलोप (ऐन हैथवे) और बेटे टेलीमेकस (टॉम हॉलैंड) से दोबारा मिलने के लिए संघर्ष करता है।

फिल्म का निर्माण ‘सिंकोपी इंक’ के बैनर तले किया गया है।

भाषा

खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में