Nagaland Landslide News: नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, मलबे के चपेट में आए कई घर, 4 महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की खबर

Nagaland Landslide News: नागालैंड के मोन जिले में एक भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के दौरान 10-15 घ मलबे में तब्दील हो गए हैं।

Nagaland Landslide News: नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, मलबे के चपेट में आए कई घर, 4 महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की खबर

Nagaland Landslide News/Image Credit: AI

Modified Date: July 19, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: July 19, 2026 5:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नागालैंड के मोन जिले में रविवार सुबह एक भीषण लैंडस्लाइड हुआ है।
  • लैंडस्लाइड के दौरान 10-15 घरों का एक पूरा क्लस्टर मलबे में तब्दील हो गया है।

Nagaland Landslide News: कोहिमा: नागालैंड के मोन जिले में रविवार सुबह एक भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। इस लैंडस्लाइड के दौरान 10-15 घरों का एक पूरा क्लस्टर मलबे में तब्दील हो गया है। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड में चार महिलाओं समेत कई स्थानीय नागरिकों के मलबे के नीचे फंसे होने की गंभीर आशंका है। इस घटना की जानकारी मिलते ही असम राइफल्स, एनडीआरएफ (NDRF) और नागालैंड पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मोन टाउन में रविवार सुबह अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा। (Nagaland Landslide News) इस भूस्खलन की चपेट में 10 से 15 घर आ गए हैं, जिससे ये पूरा इलाके पूरी तरह से तबाह हो गया है। अचानक आई इस आपदा के कारण लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और कई लोगों के मलबे फंसे होने की आंशका है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

Nagaland Landslide News: हादसे की भयावहता को देखते हुए सुरक्षा बलों और बचाव एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। असम राइफल्स के जवान, एनडीआरएफ की आपदा प्रबंधन टीम और नागालैंड पुलिस के जवान मौके पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। मलबे को हटाने और दबे हुए लोगों, विशेषकर लापता 4 महिलाओं को ढूंढने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.