CJP Rally-11 Arrested: छात्रों का प्रदर्शन खत्म होते ही शुरू हुई कार्रवाई, सरकार के एक्शन के बाद 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार/image: ANI
कोलकाता। CJP Rally-11 Arrested: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद और सरकार की ओर से मिले सहमति के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कल यानि शनिवार को प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 जुलाई को कोलकाता में छात्रों की रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में 11 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
Kolkata Police on violence during Kolkata student protest सबसे हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक भी छात्र नहीं है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी उपद्रवी बदमाश हैं, जिन्होंने प्रदर्शन की आड़ में हिंसा और तोड़फोड़ की साजिश रची थी।
Kolkata Police has arrested 11 in connection with incident of violence during the students rally in Kolkata on 24th July.
Addl CP Crime Kunal Aggarwal says, "Total 11 accused were arrested in connection with violence yesterday & attacks on journalists. None of them are students.… pic.twitter.com/jy2kgPGYnN
— ANI (@ANI) July 25, 2026
एडिशनल सीपी (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने कहा, “कल हुई हिंसा और पत्रकारों पर हमलों के सिलसिले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें से कोई भी छात्र नहीं है। ये सभी उपद्रवी हैं जो कल CJP की रैली में मौजूद थे और तोड़-फोड़ में शामिल थे।”
CJP Rally-11 Arrested गिरफ़्तार किए गए 11 लोगों के नाम हैं: इरफ़ान खुर्शीद (30), अरशद अली उर्फ़ साजिद (50), मो. मोइनुद्दीन (26), मो. आलमगीर उर्फ़ राजू (48), इमरान अहमद उर्फ़ गोपी (19), खालिद रज़ा उर्फ़ रिंकू (47), ज़मीर अहमद उर्फ़ मिंकू (42), मोहसिन खान (30), दीपक भौमिक उर्फ़ विक्की (38), मो. आज़ाद और मो. अफ़रोज़।
एडिशनल सीपी (क्राइम) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि मो. आज़ाद और मो. अफ़रोज़ पश्चिम बंगाल से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अंडाल के पास दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें