तीन हजार यूक्रेनी नागरिकों के भारत में प्रवेश करने के दावे फर्जी: सरकार

तीन हजार यूक्रेनी नागरिकों के भारत में प्रवेश करने के दावे फर्जी: सरकार

तीन हजार यूक्रेनी नागरिकों के भारत में प्रवेश करने के दावे फर्जी: सरकार
Modified Date: March 21, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: March 21, 2026 12:41 am IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सरकार ने सोशल मीडिया पर किये जा रहे उन दावों का शुक्रवार को खंडन किया कि 3,000 यूक्रेनी नागरिक भारत में प्रवेश कर चुके हैं और पूर्वोत्तर में विद्रोही समूहों को प्रशिक्षण देने के लिए छिपे हुए हैं।

सरकार ने इन पोस्ट को ‘‘फर्जी’’ बताया।

सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 3,000 से अधिक यूक्रेनी भारत में प्रवेश कर चुके हैं और पूर्वोत्तर में छिपकर विद्रोही समूहों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है कि ये दावे ‘‘फर्जी’’ हैं।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में