उप्र : 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
उप्र : 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
नोएडा (उप्र), 30 जुलाई (भाषा)गौतमबुद्ध नगर जिले में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ईकोटेक-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौरव पटेल मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का निवासी था और ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।
उन्होंने बताया कि गौरव ने गत रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने की वजह की जानकारी नहीं मिली है।
सिंह ने बताया कि गौरव डायरी लिखता था और उसमें लिखी बातों से संकेत मिलता है कि वह गत दिनों से तनाव में था।
भाषा सं. सिम्मी धीरज
धीरज

Facebook


