तेजाब भरी बोतल स्कूल ले आई थी छात्रा, पानी जानकर पी गई सहेली, मौत

तेजाब भरी बोतल स्कूल ले आई थी छात्रा, पानी जानकर पी गई सहेली, मौत

तेजाब भरी बोतल स्कूल ले आई थी छात्रा, पानी जानकर पी गई सहेली, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 7, 2019 4:12 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक स्कूल में हृदय विदारक घटना सामने आई है। दीप भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की एक छात्रा गलती से पानी की जगह तेजाब पी गई। हालत बिगड़ने के बाद छात्रा की मौत हो गई। 11 वर्षीय संजना नामक बच्ची ने मंगलवार को स्कूल में लंच के दौरान एक चौथी की छात्रा की बोतल से पानी पिया था।

पढ़ें-10वीं की किताब में पढ़ाया जा रहा.. शादी से पहले और बाद में संबंध बन…

आशंका जताई जा रही है चौथी की छात्रा गलती से घर से पानी की जगह तेजाब लेकर पहुंची थी। लंच के दौरान संजना ने चौथी कक्षा की छात्रा से पानी मांगा और गलती से तेजाब से भरी बोतल को पानी समझकर पी गई। तेजाब पीते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। संजना को फौरन अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ें-नकल जांच के नाम पर घिनौनी हरकत,फ्लाइंग स्क्वॉड के सामने कपड़े उतरवाने से दुखी छात्रा ने की खुदकुशी

बुधवार सुबह संजना के परिजन और स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले पर स्कूल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है।


लेखक के बारे में