Petrol Diesel Price Today 11 September 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, त्योहारों से पहले भारतीय तेल कंपनियों दी अच्छी खबर, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 11 September 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, त्योहारों से पहले भारतीय तेल कंपनियों दी अच्छी खबर, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 09:09 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 09:10 AM IST

Petrol Diesel Price Today 11 September 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, त्योहारों से पहले भारतीय तेल कंपनियों दी अच्छी खबर, घरेलू गैस सिलेंडर के रेट को लेकर भी आया बड़ा अपडेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 106 से 107 डॉलर प्रति बैरल के पास
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
  • घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपए में मिल रहा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 11 September 2026: पश्चिम एशिया के कई देशों के बीच बने युद्ध की स्थिति और जियो पॉलिटिक्स की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। तनाव के चलते ब्रेट क्रूड की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 106 डॉलर से 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव का असर तेजी से दिख रहा है, ​जो आम जनता के जन जीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में भारत सहित पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंकाएं तेज हो गई हैं।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी

Petrol Diesel Price Today 11 September 2026: कच्चे तेल में आई इस भयंकर तेजी के बाद भी राहत की बात ये है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में बदलाव नहीं किया है। यानि भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत अभी भी पहले ही जैसे है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान भारत सरकार ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में 7.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यहां कीमत स्थिर है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

बढ़ सकता है ईंधन का रेट

ज्ञात हो कि अमेरिका, ईरान और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष लगातार जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज (Strait of Hormuz) जैसे अहम समुद्री मार्गों पर कार्गो जहाजों और तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। ओपेक (OPEC) की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब का तेल उत्पादन घटकर इस साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर सप्लाई कम हो गई है ।ICRA जैसी रेटिंग एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगे क्रूड के कारण सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल बेचने में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जहां कंपनियों को डीजल पर प्रति लीटर बड़ा घाटा हो रहा है, वहीं एलपीजी (LPG) पर भी सब्सिडी का दबाव बढ़ गया है।

गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

आज 21 अगस्त को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए और कमर्शियल 2738 रुपए का है। कोलकाता में यही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपए का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपए और घरेलू 941.50 रुपए है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपए है।

ये भी पढ़ें

Crude Oil Price Today कितना है?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 106 से 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रही है।

Petrol Diesel Price Today में क्या बदलाव हुआ है?

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ सकते हैं?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।

LPG Gas Cylinder Price Today दिल्ली में कितना है?

दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर 942 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपए में मिल रहा है।

पश्चिम एशिया का तनाव Crude Oil Price Today को कैसे प्रभावित कर रहा है?

युद्ध जैसी स्थिति, तेल आपूर्ति में संभावित बाधा और स्ट्रेट ऑफ होर्मूज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर खतरे के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और तेजी देखी जा रही है।