Maharashtra Accident News | Photo Credit: IBC24
भंडारा: Maharashtra Accident News महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। (Maharashtra Road Accident) घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
Maharashtra Accident News मिली जानकारी के अनुसार, घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, “नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें सकोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भंडारा, महाराष्ट्र | नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया: नूरुल हसन, पुलिस अधीक्षक, भंडारा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2026