Tamil Nadu Church Roof Collapse: निर्माणाधीन चर्च में मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

Ads

Tamil Nadu Church Roof Collapse: निर्माणाधीन चर्च में मची चीख-पुकार, कुछ ही सेकेंड में बदल गया पूरा मंजर, तीन लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 08:15 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 08:16 AM IST

Tamil Nadu Church Roof Collapse | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • निर्माणाधीन चर्च की छत गिरी
  • तीन मजदूरों की मौत
  • 11 मजदूर घायल

वेल्लोर: Tamil Nadu Church Roof Collapse तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एक चर्च की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। (Vellore church roof collapse) एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 घायल मजदूरों को एंबुलेंस से वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

तीन मजदूरों की मौत

Tamil Nadu Church Roof Collapse एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटपाडी के निकट मंडी कृष्णापुरम में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ के निर्माणाधीन भवन (Mandhi Krishnapuram church collapse) की छत का हिस्सा उस समय ढह गया, जब मजदूर छत पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अधिकारी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

आठ मजदूरों की हालत स्थिर

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की अरक्कोणम टीम ने जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान चलाया। वेल्लोर की जिलाधिकारी पी. एस. लीला एलेक्स ने संवाददाताओं से कहा कि कम से कम आठ मजदूरों की हालत स्थिर है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

वेल्लोर जिले के मंडी कृष्णापुरम में।

कितने मजदूरों की मौत हुई?

तीन मजदूरों की।

कितने लोग घायल हुए हैं?

11 मजदूर घायल हुए।