राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा

राष्ट्रीय राजधानी में छाए बादल, न्यूनतम तापमान बढ़ा
Modified Date: January 25, 2023 / 10:28 am IST
Published Date: January 25, 2023 10:28 am IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गणतंत्र दिवस यानी बृहस्पतिवार को भी बादए छाए रहने के आसार हैं।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को इस महीने का अभी तक सर्वाधिक न्यूनतम तापामन 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान था।

दिल्ली में आने वाले चार-पांच दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ।

पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में