नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला और दुर्गा पूजा उत्सवों के आयोजन की तैयारियों के उद्देश्य से अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में समितियों के गठन की घोषणा की है।
दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह रामलीला समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दुर्गा पूजा समारोह संबंधी समिति का नेतृत्व करेंगे।
रामलीला समिति के सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अशोक गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत शामिल हैं। मंडलायुक्त नीरज सेमवाल को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
गुप्ता ने बयान में कहा, ‘‘इन धार्मिक आयोजनों से संबंधित संभावित चुनौतियों और कठिनाइयों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए समितियों का गठन किया गया है।’’
भाषा यासिर देवेंद्र
देवेंद्र