मुख्यमंत्री पटनायक ने जन्मदिन पर शुभचिंतकों से ‘नवीन निवास’ नहीं आने का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री पटनायक ने जन्मदिन पर शुभचिंतकों से ‘नवीन निवास’ नहीं आने का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री पटनायक ने जन्मदिन पर शुभचिंतकों से ‘नवीन निवास’ नहीं आने का अनुरोध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 16, 2022 12:37 am IST

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से रविवार को उनके जन्मदिन पर उनके निजी आवास ‘नवीन निवास’ नहीं आने का अनुरोध किया क्योंकि कल वह शहर में नहीं होंगे।

पटनायक के कार्यालय से प्राप्त एक आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि, “मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक का जन्मदिन कल रविवार 16 अक्टूबर को है। चूंकि मुख्यमंत्री रविवार को ‘मेक इन ओडिशा’ कार्यक्रम के लिए हैदराबाद जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने विनम्र अनुरोध किया है कि शुभचिंतक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने ‍‍उनके आवास ‘नवीन निवास’ पर न आएं।”

पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह ओडिशा के लोगों के प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में