CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार.. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले को बताया ‘ऐतिहासिक’
CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के पीएम मोदी की सराहना की।
CM Pushkar Singh Dhami News/Image Credit: IBC24.in
- केंद्र सरकार ने किया पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने का ऐलान।
- सीएम पुष्कर धामी ने की पीएम मोदी की सराहना।
- सीएम धामी ने उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले को बताया ऐतिहासिक।
CM Pushkar Singh Dhami News: देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। (CM Pushkar Singh Dhami News) उन्होंने इसे “ऐतिहासिक फैसला” बताया और कहा कि इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा महंगे ईंधन के बीच खर्च का बोझ कम होगा।
डीजल पर उत्पाद शुल्क शून्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर चुनौती के समय मजबूत नेतृत्व दिखाते हैं और लोगों के हित में फैसले लेते हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य कर दिया गया है, जो जनता के लिए राहत भरा कदम है। सीएम धामी ने कहा कि डीजल और विमानन ईंधन (एटीएफ) पर निर्यात शुल्क लगाकर देश में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना (CM Pushkar Singh Dhami News) सरकार की संतुलित नीति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला दर्शाता है कि सरकार के लिए जनता का हित सबसे ऊपर है।
जब-जब देश ने चुनौतियों का सामना किया है, तब-तब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देशवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की है।
पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीज़ल पर ₹10 से शून्य करना आमजन को बड़ी…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 27, 2026
जानें ईंधन पर सरकार का ताजा फैसला
CM Pushkar Singh Dhami News: केंद्र सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 के तहत पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की है। साथ ही डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगाया गया है। (CM Pushkar Singh Dhami News) यह फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है, जहां होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है।
हालांकि अभी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चल रहे हैं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील की गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- Rajnath Singh Latest News: मध्य-एशिया संघर्ष के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गये इंटर-मिनिस्ट्री ग्रुप के प्रमुख
- Chennai Auto Driver Murder: महज इस बात को लेकर बौखलाए मुस्लिम युवक! ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

Facebook


