अस्पताल की दीवार ढ़ह जाने की घटना के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को निलंबित किया

अस्पताल की दीवार ढ़ह जाने की घटना के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को निलंबित किया

अस्पताल की दीवार ढ़ह जाने की घटना के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को निलंबित किया
Modified Date: April 30, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: April 30, 2026 6:45 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को विधान सौध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की दीवार गिर जाने की घटना को लेकर एक अधिशासी अभियंता को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

इस घटना में सात लोगों की जान चली गयी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बीबीएमपी आयुक्तों की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भी हिस्सा लिया। बैठक में इस त्रासदी के सिलसिले में जवाबदेही तय करने तथा कमियों का पता लगाने पर चर्चा हुई।

सिद्धरमैया ने बैठक के दौरान अस्पताल के अधिकारियों से सवाल किया, ‘‘मिट्टी इस तरह क्यों डाली गयी जिससे दीवार को नुकसान पहुंचा। आपने इस पर नजर क्यों नहीं रखी?’’

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार अधिशासी अभियंता को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।

बुधवार शाम भारी बारिश होने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने पर परिसर की दीवार गिर गयी जिससे छह साल की बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि जो लोग दीवार के ढहने से मलबे में दबकर हताहत हुए हैं, उनमें कुछ लोग केरल के थे जो ‘स्टडी टूर’ पर आये थे।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल के प्रमुख को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटना के तुरंत बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले सिद्धरमैया ने स्थिति की समीक्षा की और घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव


लेखक के बारे में