14 अप्रैल को लॉक डाउन हटेगा या नहीं? सीएम उद्धव ठाकरें बोले- यह निर्भर करेगा लोगों पर

14 अप्रैल को लॉक डाउन हटेगा या नहीं? सीएम उद्धव ठाकरें बोले- यह निर्भर करेगा लोगों पर

14 अप्रैल को लॉक डाउन हटेगा या नहीं? सीएम उद्धव ठाकरें बोले- यह निर्भर करेगा लोगों पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: April 4, 2020 12:07 pm IST

मुंबई: कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्यों की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, दूसरी ओर लोगों में अब ये सवाल उठने लगा है कि आखिर लॉक डाउन कब खत्म होगा। इन तमाम सवालों को जवाब दते हुए शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन 14 अप्रैल को हटेगा या नहीं ये लोगों के द्वारा निर्देशों के पालन पर निर्भर करता है।

Read More: अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हम लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करेंगे तो कोरोना वायरस के साइकल को जल्द से जल्द खत्म कर सकेंगे। इसके साथ ही लॉक डाउन भी हटा दिया जाएगा। लेकिन अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कोरोना अन्य देशों की तरह भारत में भी गंभीर रूप ले सकती है। महाराष्ट्र में राजनीतिक, धार्मिक या खेलकूद से जुड़े कार्यक्रमों की अगले नोटिस तक इजाजत नहीं होगी, ताकि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लोगों का आपस में मिलना-जुलना न हो।

Read More: मास्क कब पहने, क्या लक्षण दिखने के बाद ही इसे लगाए.. जानिए इस पर विशेषज्ञों की राय

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया​ कि जमातियों को हमने महाराष्ट्र में मरकज की अनुमति नहीं दी है। वरना दिल्ली जैसे हालात यहां हो सकते थे। सरकार ने पहले अनुमति दे दी थी, लेकिन हालात को देखते हुए परमिशन रद्द कर दिया गया।

Read More: कोरोना से जंग: शाहरुख-गौरी ने दिया अपना पर्सनल ऑफिस, यहां बच्चों-महिलाओं को किया जाएगा क्वारेंटाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"