मुख्यमंत्री विजय फिल्म के सेट पर होने जैसा व्यवहार करते हैं : दिनाकरन

Ads

मुख्यमंत्री विजय फिल्म के सेट पर होने जैसा व्यवहार करते हैं : दिनाकरन

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 06:38 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 06:38 PM IST

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), एक सितंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक से अलग हुए अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टी टी वी दिनाकरन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अभिनेता राजनीति में फिल्म सेट पर होने की तरह का व्यवहार नहीं कर सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार शासन चलाने के बजाय सोशल मीडिया पर ‘रील’ और खोखले प्रचार पर निर्भर है।

स्वतंत्रता सेनानी पूलिथेवन की जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय यहां पत्रकारों से बात करते हुए दिनाकरन ने दावा किया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।

दिनाकरन ने कहा, ‘‘राजनीति में आने के बाद भी वह हर दिन घर से निकलने से लेकर वापस लौटने तक ऐसे व्यवहार करते हैं, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। यह उनकी पुरानी आदत हो सकती है, लेकिन राज्य का प्रशासन रील की तरह नहीं चलाया जा सकता।’’

भाषा जोहेब नरेश

नरेश