कॉजपा ने नोएडा के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया, खराब सुविधाओं पर सवाल उठाए

कॉजपा ने नोएडा के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया, खराब सुविधाओं पर सवाल उठाए

कॉजपा ने नोएडा के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया, खराब सुविधाओं पर सवाल उठाए
Modified Date: September 16, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: September 16, 2026 12:49 am IST

नोएडा, 15 सितंबर (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने मंगलवार को अपने ‘‘स्कूल ठीक करो’’ अभियान के तहत नोएडा के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां शौचालयों की खराब स्थिति समेत अन्य समस्याओं को लेकर सवाल उठाया। हालांकि, जिला प्रशासन ने निरीक्षण के बाद विद्यालयों को बंद किए जाने के दावे को खारिज कर दिया है।

कॉजपा के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास ने निरीक्षण के दौरान टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि टीम जब विद्यालय पहुंची तो कक्षाएं चल रही थीं और बच्चे मौजूद थे।

दास ने कहा कि निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने सहयोग भी किया।

उन्होंने कहा कि टीम ने बाद में तीन अन्य सरकारी विद्यालयों का दौरा करने की कोशिश की, लेकिन उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कॉजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि इनमें से एक विद्यालय के प्रवेश द्वार के बाहर कचरा जमा था।

संगठन ने आरोप लगाया कि नोएडा प्रशासन ने विद्यालयों के कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें कॉजपा के प्रतिनिधियों को परिसर का निरीक्षण करने की अनुमति नहीं देने के लिए ‘‘पांच से छह बार’’ निर्देश दिए थे।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में