दिल्ली यातायात पुलिस के प्रवर्तन अभियान के दौरान 2,500 से अधिक चालान जारी

दिल्ली यातायात पुलिस के प्रवर्तन अभियान के दौरान 2,500 से अधिक चालान जारी

दिल्ली यातायात पुलिस के प्रवर्तन अभियान के दौरान 2,500 से अधिक चालान जारी
Modified Date: September 16, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: September 16, 2026 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए उत्तरी क्षेत्र में एक प्रवर्तन अभियान के दौरान 2,500 से अधिक चालान जारी किए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान संवेदनशील स्थानों पर चलाया गया, जहां सड़कों के अनुशासित उपयोग और सुचारू यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया था।

यातायात पुलिस के अनुसार, जारी किए गए कुल चालानों में से 2,041 चालान गलत पार्किंग, 383 चालान सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने और 87 चालान काले शीशों के इस्तेमाल के लिए जारी किए गए।

अधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की वजह से उत्पन्न होने वाली बाधा से निपटना और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 2,511 चालान जारी किए गए।

अभियान के दौरान गलत पार्किंग सबसे आम उल्लंघन पाया गया, जिसके लिए 2,000 से अधिक चालान जारी किए गए।

पुलिस ने कहा कि इस तरह के उल्लंघनों से अक्सर मुख्य सड़कें संकरी हो जाती हैं और यातायात अवरोध की स्थिति पैदा होती है।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में