कॉजपा संसद मार्च : शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

कॉजपा संसद मार्च : शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

कॉजपा संसद मार्च : शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए
Modified Date: July 20, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: July 20, 2026 1:32 pm IST

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च में सोमवार को शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच हुई।

एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने और गेट बंद किए जाने के कारण कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे।

सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में