Delhi Metro Station Closed: बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें! अगले आदेश त​क बंद किए गए कई मेट्रो स्टेशन, जानिए क्या है कारण?

Delhi Metro Station Closed: बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें! अगले आदेश त​क बंद किए गए कई मेट्रो स्टेशन, जानिए क्या है कारण?

Delhi Metro Station Closed: बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें! अगले आदेश त​क बंद किए गए कई मेट्रो स्टेशन, जानिए क्या है कारण?

Delhi Metro Station Closed | Photo Credit: AI

Modified Date: July 23, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: July 23, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • 16 स्टेशन बंद
  • इंटरचेंज सुविधा जारी
  • विरोध प्रदर्शन के बीच लिया ये फैसला

नयी दिल्ली: Delhi Metro Station Closed राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट सहित दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगला आदेश आने तक सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार सुबह बंद कर दिए गए। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। यह कदम जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बाद उठाया गया।

Delhi Metro Station Closed डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।’’

डीएमआरसी ने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर ‘इंटरचेंज’ (दूसरी लाइन की मेट्रो बदलने) की सुविधा उपलब्ध है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण सोमवार को भी कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

इन्हें भी पढ़ें-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।