उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 28, झारखंड में 8 और बिहार में 11 लोगों की मौत की खबर

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 28, झारखंड में 8 और बिहार में 11 लोगों की मौत की खबर

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 28, झारखंड में 8 और बिहार में 11 लोगों की मौत की खबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 28, 2019 11:14 am IST

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह में ये जानलेवा साबित हो गई है। यूपी में ठंड से 28, झारखंड में आठ और बिहार में 11 लोगों के मरने की खबर है। कोहरे के कारण हादसों में कई लोगों की जान गई है। रेल, सड़क और वायु यातायात बुरी तरह प्रभावित है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। हरियाणा में सर्द हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हिसार में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शनिवार सुबह पारा 2 डिग्री तक लुढ़क गया।

पढ़ें- सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, 1…

भारतीय मौसम विभाग की मानें राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 2.4 रिकॉर्ड किया गया। दिल्‍ली में प्रदूषण भी बढ़ गया है। राजधानी के आरकेपुरम इलाके में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 360 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान बेहद कम 4.2 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया था।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने नत्थू दादा को बताया छोटे कद के बड़े कलाकार, निधन…

हरियाणा में ठंड के कारण रेड अलर्ट जारी करना पड़ा तो दूसरी ओर दिल्‍ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात गुजरी। राजस्‍थान के सीकर में तो पौधों पर शीत की बूंदें तक जम गई हैं। सीकर में शनिवार को न्‍यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें- राजीव भवन में सीएम बघेल के सामने कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ‘फूलछाप …


लेखक के बारे में