RBI New Kill Switch Features: फ्रॉड करने वालों की अब खैर नहीं! RBI ला रहा है Kill Switch Feature, एक क्लिक में बंद हो जाएगा पूरा ऑनलाइन धोखाधड़ी का नेटवर्क
RBI New Kill Switch Features: भारतीय रिचर्व बैंक (RBI) डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए नया 'किल स्विच' फीचर लाने जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स संदिग्ध गतिविधि दिखने पर एक क्लिक में सभी डिजिटल भुगतान तुरंत बंद कर सकेंगे। इससे ऑनलाइन लेन-देन ज्यादा सुरक्षित और नियंत्रित हो जाएगा।
(RBI New Kill Switch Features/ Image Credit: AI-generated)
- RBI लाएगा नया ‘किल स्विच’ फीचर डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए।
- एक क्लिक में सभी डिजिटल पेमेंट बंद करने की सुविधा।
- UPI, कार्ड, वॉलेट समेत सभी ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।
नई दिल्ली: RBI New Kill Switch Features: भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक नया सुरक्षा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। जिसका नाम ‘किल स्विच’ रखा गया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने पैसों और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर ज्यादा नियंत्रण देना है ताकि किसी भी फ्रॉड को समय रहते रोका जा सके।
क्या है ‘किल स्विच’ फीचर?
‘किल स्विच’ एक तरह का इमरजेंसी सेफ्टी टूल होगा जो यूजर्स को एक क्लिक में अपने सभी डिजिटल भुगतान रोकने की सुविधा देगा। अगर किसी व्यक्ति को फोन खोने, फिशिंग कॉल या किसी संदिग्ध ट्रांजैक्शन का शक होता है तो वह तुरंत UPI, नेट बैंकिंग, कार्ड पेमेंट और डिजिटल वॉलेट जैसे सभी पेमेंट मोड बंद कर सकता है। यह फीचर यूजर्स को तेज और आसान सुरक्षा प्रदान करेगा।
किन-किन पेमेंट सिस्टम पर होगा लागू
यह फीचर पूरे डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर लागू हो सकता है। इसमें UPI, IMPS, NEFT, RTGS, डेबिट और क्रेडिट कार्ड और मोबाइल वॉलेट जैसी सभी सेवाएं शामिल होंगी। इसे एक तरह का ‘मास्टर कंट्रोल सिस्टम’ माना जा रहा है जो सभी डिजिटल चैनलों को एक साथ बंद करने की क्षमता रखेगा। इससे किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स इस फीचर को अपने बैंकिंग मोबाइल ऐप, SMS या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टिवेट कर सकेंगे। जैसे ही किल स्विच ऑन किया जाएगा, सभी आउटगोइंग ट्रांजैक्शन तुरंत रोक दिए जाएंगे। यदि यूजर को दोबारा सेवाएं चालू करनी होंगी तो उसे एक सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
क्यों जरूरी है यह कदम?
डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ साइबर अपराधियों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। कई बार तेज ट्रांजैक्शन के कारण पैसा तुरंत खाते से निकल जाता है और उसे वापस पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह फीचर यूजर्स को तुरंत नुकसान रोकने में मदद करेगा। इसके लागू होने से डिजिटल फ्रॉड पर नियंत्रण, बैंकिंग सिस्टम में भरोसा बढ़ने और यूजर्स को अधिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Re NEET Admit Card 2026: NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड रिलीज की उलटी गिनती शुरू, 22 लाख छात्रों के लिए बन सकता है गेम चेंजर मोमेंट! ऐसे करें डाउनलोड
- Kanpur Police Transfer Controversy: जूनियर बना टीआई तो सीनियर इंस्पेक्टर ने कर दिया बड़ा कांड, कहा- मैं जूनियर का आदेश कैसे मानूंगा? पुलिस विभाग में हड़कंप
- School Kab Khulega 2026 CG: 16 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र2026-27, समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Facebook


