School Kab Khulega 2026 CG: 16 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र2026-27, समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

School Kab Khulega 2026 CG: 16 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र, समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

School Kab Khulega 2026 CG: 16 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र2026-27, समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

School Kab Khulega 2026 CG: 16 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र2026-27, समीक्षा बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Modified Date: June 12, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: June 12, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
  • 16 जून से स्कूल खुलने की तैयारी
  • भीषण गर्मी जारी रहने पर स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है

दंतेवाड़ा: School Kab Khulega 2026 CG नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा हरीश गौतम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहे।

स्कूल खुलने से पहले समीक्षा बैठक

School Kab Khulega 2026 CG बैठक में 16 जून से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले की सभी शालाओं, आश्रमों एवं छात्रावासों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक आयोजित करने तथा शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालयों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। दिव्यांग बच्चों के सर्वेक्षण, बालमित्र कार्यक्रम 3.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालय भवनों की आवश्यक मरम्मत, मुख्यमंत्री जतन योजना के लंबित कार्यों की प्रगति तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यालय खुलते ही सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं।

पढ़े दंतेवाड़ा, लिखे दंतेवाड़ा कार्यक्रम

बैठक में विद्यालय परिसरों में पौधरोपण, किचन गार्डन विकास, संपूर्ण साक्षरता अभियान, निःशुल्क साइकिल वितरण तथा शाला त्यागी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की गई। साथ ही “पढ़े दंतेवाड़ा, लिखे दंतेवाड़ा कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाते हुए शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और सीखने के स्तर में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का समापन शिक्षा गुणवत्ता, पूर्ण साक्षरता एवं शाला त्यागी मुक्त दंतेवाड़ा के संकल्प के साथ हुआ।

आगे बढ़ सकती है स्कूल खुलने की तारीख

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारे लिए सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तेज गर्मी पड़ती रही, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले को बदला जा सकता है और छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इसके लिए नया आदेश जारी कर सकता है।अब सभी लोग शिक्षा विभाग के नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो मौसम को देखकर जल्द ही जारी हो सकता है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"