कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

Ads

कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ी, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

  •  
  • Publish Date - November 16, 2021 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

श्रीनगर,16 नवंबर (भाषा) श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज करने के साथ यहां मौसम की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोकरनाग, घाटी में एक मात्र ऐसा मौसम केंद्र है जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा।

उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम, कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग पयर्टक स्थल पर न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश द्वार समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष