कश्मीर में शीतलहर, शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

Ads

कश्मीर में शीतलहर, शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 11:44 AM IST

श्रीनगर, 23 नवंबर (भाषा) कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर पारा जमाव बिंदू से नीचे बना रहा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में शोपियां सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, जिससे दिन में मौसम प्रणाली के प्रभावित होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि तापमान में वृद्धि के कारण बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे में कमी देखी गई।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, पुलवामा का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम तथा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा